Type Here to Get Search Results !

इण्डस्ट्रियल क्षेत्र से गोदाम में सेंध लगाकर एल्युमीनियम वायर एवं अन्य विद्युत सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

 इण्डस्ट्रियल क्षेत्र से गोदाम में सेंध लगाकर एल्युमीनियम वायर एवं अन्य विद्युत सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश


*केंट थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर चोरी हुआ एल्युमीनियम वायर किया बरामद*



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चोरी, नकबजनी आदि वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के इण्डस्ट्रियल एरिया में विद्युत सामग्री की गोदाम से हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का करीब 75 किलोग्राम एल्युमीनियम वायर बरामद किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि फरियादी सैय्यद इंजमाम हुसैन, निवासी नई सड़क गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों की ठेकेदारी करता है तथा गुना के इण्डस्ट्रियल एरिया में उसकी गोदाम है, जहां विद्युत संबंधी सामग्री रखी रहती है । फरियादी के अनुसार दिनांक 12-13 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा गोदाम में घुसकर करीब 2 से 3 क्विंटल एल्युमीनियम वायर, कॉपर केबल एवं अन्य विद्युत सामग्री चोरी कर ली गई । उसकी रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 692/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । साथ ही तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन प्रयास किए गए । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की उक्त बारदात को अंजाम देने में दो संदेहियों 1-विकास पुत्र छोटेलाल सोनी उम्र 35 साल निवासी तलैया मौहल्ला गुना एवं 2-अभिषेक पुत्र वंशीलाल यादव उम्र 22 साल निवासी घोसीपुरा गुना को पूछताछ की गई । पूछताछ में दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 75 किलोग्राम एल्युमीनियम वायर बरामद किया है । पुलिस विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और शीघ्र उन्हें भी गिरफ्तार कर चोरी का शेष माल बरामद किया जाएगा ।


               कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि ईश्वर टोप्पो, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राजेश जाटव एवं आरक्षक रवि जाट की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । चोरी, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.