Type Here to Get Search Results !

बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार


*राजस्थान में रह रहा था वारंटी, वापस आते ही घेराबंदी कर दबोचा*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से न्यायालयीन कार्यवाही से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।


               गौरतलब है कि वर्ष 2021 में आरोपी रामबाबू अहिरवार निवासी ग्राम भौंरा गिर्द के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उसके विरूद्ध बजरंगगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 223/21, धारा 294, 323, 324 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी रामबाबू अहिरवार न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की लगातार अनुपस्थिति के चलते माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 2127/21 में उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा वारंटी रामबाबू अहिरवार की लगातार तलाश की जा रही थी । आरोपी अपने गांव से दूर राजस्थान में कहीं जाकर रह रहा था । जिसके आज बापस आने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के अधार पर बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी रामबाबू पुत्र पूरन सिंह अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भौरागिर्द थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।


               बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत एवं आरक्षक सुनील कुशवाह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा न्यायालयीन प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत थाना स्तर पर स्थायी वारंटियों की जानकारी संकलित कर उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है । गुना पुलिस द्वारा न्यायालयीन आदेशों की तामीली सुनिश्चित करने एवं कानून के प्रति जवाबदेही कायम रखने के लिए फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.