छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज गुना महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन
गुना, अभिनय मोरे।
छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा समाज, गुना के महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। महिला मंडल के गठन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को संगठित करना, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना तथा महिला सशक्तिकरण के कार्यों को गति प्रदान करना है। नई कार्यकारिणी में विनिता शिंदे को महिला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में अर्चना चौधरी, वैशाली जाधव, एवं अंजू शिंदे को दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर ममता कदम, रचना ढोरे, एवं शिवानी देशमुख, कोषाध्यक्ष के रूप में संगीता राजमिरे, तथा सह-कोषाध्यक्ष एवं सचिव के रूप में मिताली जगदाळे को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। महासचिव के रूप में सुनीता जाधव, एवं लीना जाधव, संयुक्त सचिव के रूप में शिवानी गवरकर, एवं तपस्या मोरे, तथा कार्यालय सचिव के रूप में पूजा यादव, एवं दीपा शिंदे को नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के रूप में शीतल कोहिटे, यामिनी गवळकर, अनिता निकम, साक्षी लाड एवं मेघा कदम को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में वर्षा मोरे, एवं रिया ढोरे, सह-मीडिया प्रभारी के रूप में निकिता कदम, एवं सोनम पठारे, तथा कार्यक्रम संयोजिका के रूप में स्वप्नाली हंडे, रिया ढोरे, शैफाली शिंदे, आराध्या फालके, पद्मिनी सुर्वे, एवं अक्षदा पाटील को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। मंच प्रभारी के रुप मे स्वप्नाली हंडे, शैफाली शिंदे, पूजा यादव, जय श्री कोकाटे को दायित्व सौंपा गया हैं।
एवं सदस्यो के तौर पर रीना भताने, भारती जाधव, विजेता कोहिटे, सुरुचि शिंदे, ऐश्वर्या चव्हाण, शिवानी मोरे, बबली जाधव, को कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि महिला मंडल समाज की महिलाओं को संगठित कर शिक्षा, संस्कार, सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेगा। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों एवं राष्ट्रहित की भावना को समाज में सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने तथा महिला मंडल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
