Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस ने मैरिज गार्डन से लाईट सामग्री चोरी का किया पर्दाफाश

 *संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही*


कैंट थाना पुलिस ने मैरिज गार्डन से लाईट सामग्री चोरी का किया पर्दाफाश


*दो आरोपी गिरफ्तार, 16 एलईडी लाइट एवं 02 एम्पलीफायर मशीनें कुल कीमती करीबन 1.30 लाख रुपये मूल्य का मशरुका बरामद*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही  हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा मैरिज गार्डन से लाईट सामग्री चोरी का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीबन सवा लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया हैं ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 25 अगस्त 2026 को फरियादी सुमित अग्रवाल निवासी पुरानी गल्लामंडी गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अंबेडकर चौराहे पर स्थित शुभ विदाई मैरिज गार्डन संचालित करता है, दिनांक 06 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 के बीच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गार्डन के कमरे में रखी लाईट सामग्री एम्पलीफायर एवं बड़ी-बड़ी एलईडी लाइटें चोरी कर ली गई हैं । फरियादी की रिपोर्ट पर से कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 730/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


                कैंट थाना पुलिस द्वारा चोरी के उक्त प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए । पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया । इसके साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार सूचना संकलन किया गया । इसमें पुलिस की सतर्कता, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी तलाश प्रारंभ की गई । आरोपियों की तलाश के दौरान गत दिनांक 26 अगस्त 2026 को कैंट थाना पुलिस द्वारा मुखबिर  सूचना के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी विरमाल पुत्र अकुआ हरिजन उम्र 45 साल निवासी ग्राम राजपुर थाना कचनार जिला अशोकनगर एवं महेश पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम मावन थाना कैंट गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपियों की निशादेही से प्रकरण में चोरी 16 एलईडी लाइटें कीमती 80 हजार रुपये एवं 02 एम्लीफायर मशीने कीमतें 50 हजार रुपये सहित कुल करीबन 1.30 लाख रुपये मूल्य का मशरुका बरादम किया गया है । 


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, सायबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल से आरक्षक ओमचरण कुशवाह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.