कलेक्टर श्री कन्याल ने जरूरतमंद को रेडक्रॉस से आर्थिक सहायता दिलाई
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद नागरिकों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की।
आवेदक श्री ज्योति जाटव ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी पारिवरिक स्थिति ठीक नहीं है। स्वरोजगार स्थापित करने के लिये सहायता की मांग पर विचार करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर चैक प्रदान किया।
