Type Here to Get Search Results !

पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं पेट्रोल-डीजल स्टॉक का किया सत्यापन

 पेट्रोल पंप का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं पेट्रोल-डीजल स्टॉक का किया सत्यापन



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार बुधवार को तहसीलदार श्रीमती आरती गौतम,सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी द्वारा ग्राम सिंगवासा के पास स्थित शुभम फ्यूल्स पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण में पेट्रोल पंप पर आवश्यक सुविधाएं हवा,पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तथा पेट्रोल डीजल स्टॉक का सत्यापन किया गया। उन्‍होंने वाटर फाइंडिंग पेस्ट के माध्यम से बारिश के मौसम को देखते हुए पेट्रोल और डीजल में पानी होने की आशंका की जांच की गई। पेट्रोल पंप संचालक को निर्देशित किया गया कि पानी पाये जाने पर बिक्री न करें। निरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी रहेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.