अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध चाचौड़ा पुलिस की निरंतर कार्यवाहीं
*अलग-अलग जगहों पर संचालित जुए के दो फड़ों पर दबिश देकर कुल 08 जुआरियों पर कार्यवाही, फड़ों से कुल 10,120/-रूपये नगदी सहित ताश की गड्डियां बरामद*
*सट्टा पर्ची काटते एक सट्टेवाज भी पकड़ा, सट्टे के 2,720/-रूपये बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चाचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जुए के दो फड़ों पर दबिश देकर कुल 08 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 10,120 नगदी एवं ताश की गड्डियां बरामद की गईं । वहीं सट्टा पर्ची काट रहे एक सट्टेवाज पर भी कार्यवाही कर उसके कब्जे से 2,720/-रूपये नगदी एवं सट्टा सामग्री बरामद की गई है ।
दिनांक 25 अगस्त 2026 की शाम चांचौड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बाघेश्वर तिराहे के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं । थाना क्षेत्र में जुए की सूचना के मिलते ही चाचौड़ा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पकड़ लिया गया, पूछताछ में उन्होंने अपने नाम 1-संजू पुत्र हरिसिंह मीना उम्र 38 वर्ष निवासी बीनागंज, 2-शिवकुमार पुत्र रामराज मीना उम्र 38 वर्ष निवासी बीनागंज एवं 3-वीरेन्द्र पुत्र अंगदलाल कलावत उम्र 45 वर्ष निवासी चाचौड़ा के बताए । पुलिस ने मौके से 4,500/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआरियों के विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 275/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
इसी प्रकार दिनांक 26 अगस्त 2026 को दोपहर के समय चांचौड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीनागंज के गोकुलनगर में ईंट-भट्टों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं । सूचना पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को दबोच लिया गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-लाखन पुत्र रामस्वरूप अहिरवार उम्र 24 वर्ष निवासी गोकुलनगर बीनागंज, 2-कान्हा पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी बीनागंज, 3-दिनेश पुत्र जयनारायण प्रजापति उम्र 34 वर्ष निवासी बीनागंज, 4-अरविन्द पुत्र जयनारायण प्रजापति उम्र 32 वर्ष निवासी बीनागंज एवं 5-अशोक पुत्र वैजनाथ प्रजापति उम्र 43 वर्ष निवासी कुम्हार मौहल्ला बीनागंज थाना चांचौड़ा के बताए । पुलिस ने मौके से 5,620/-रूपये नगदी एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे पांचों जुआरियों के विरुद्ध चाचौड़ा थाने में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
इसी क्रम में दिनांक 25 अगस्त 2026 को चांचौड़ा मरघटशाला के पास एक व्यक्ति द्वारा लोगों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का प्रलोभन देकर सट्टा खिलाने की मुखबिर सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी जगदीश पुत्र दौलतसिंह मीना उम्र 45 वर्ष निवासी बीनागंज थाना चाचौड़ा को पकड़ लिया गया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे के 2,720/-रूपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री विधिवत जप्त कर उसके विरुद्ध चाचौड़ा थाने में अप.क्र. 276/26, धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
चाचौड़ा थाना पुलिस की उक्त कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि अरुण सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक अशोक बारिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक अमित, आरक्षक जसरथ, आरक्षक अरुण तोमर, आरक्षक कपिल शर्मा, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक शिवप्रताप तोमर एवं आरक्षक मोनू करारे की की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
चाचौड़ा थाना पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाहियों से असामाजिक तत्वों में प्रभावी अंकुश एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है ।
