Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने किया ध्वजारोहण



             आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय गुना में गरिमामय एवं देशभक्तिमय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विधिवत ध्वजारोहण किया गया।


            ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों सहित जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


              उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है।


              इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.