आरोन तहसील में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,एसडीम सुश्री मंजूषा खत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
ARON ,
स्वतंत्रता दिवस शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी
आरोन तहसील परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया इस समारोह में प्रातः 9:30 बजे जनपद अध्यक्ष श्रीमती वैशाली नारोलिया ने झंडा वंदन किया और मध्यप्रदेश पुलिस के एक चार गार्ड की सलामी ली मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तदुपरांत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं भाग लिया
इस समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस स्वतंत्रता दिवस समारोह मैं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा जैन ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर एसडीम मंजूषा खत्री तहसीलदार
धीरेंद्र गुप्ता ,तहसीलदार अमित जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव यादव दिनेश कुमार सोनी,एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे
इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीम सुश्री मंजूषा खत्री ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
