Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में सिटिंग कोच पुनः लगाए जाये

 ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में सिटिंग कोच पुनः लगाए जाये। 

विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा।


 राघौगढ़ । पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मांग की है कि ग्वालियर से भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस क्रमांक 12197-98 में सिटिंग एवं एसी चेयर कार कोच लगाए जाये। 

                           विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक को भेजे विस्तृत पत्र में उल्लेख किया है कि ग्वालियर से भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को जब से नियमित किया है इस एक्सप्रेस ट्रेन से सेकंड क्लास सिटिंग कोच एवं ए सी चेयर कार कोचों को हटाकर स्लीपर कोच एवं एक तृतीय श्रेणी कोच जोड़ दिए गए हैं। इस एक्सप्रेस ट्रेन से सिटिंग कोच एवं एज्ञसी चेयर कोच हटा देने से यात्रियों को यात्रा में स्लीपर एवं ए सी तृतीय श्रेणी आरक्षित कराने के लिए अधिक किराए का भुगतान करना पड़ रहा है। आपने मांग की है कि पूर्व की भांति इस इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में सिटिंग कोच एवं एसी तृतीय श्रेणी जनहित में बढ़ाये जाये।आपने  पत्र की प्रतिलिपि श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री दिलीप कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे जबलपुर को भेजी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.