खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन/भंडारण/विक्रय में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गुना अंतर्गत बायपास क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान खनिज दल ने गुना बाइपास में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा जोकि अवैध भंडारण/विक्रय के उद्देश्य से परिवहन करता पाया गया। जिसको जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अन्य अमला उपस्थित रहा।
