Type Here to Get Search Results !

ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस।

 ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस।


पुष्पवर्षा कर किया भव्य एवं आत्मीय स्वागत।


फल,मिष्ठान आदि का किया गया वितरण।



सागर / इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस यानी ईद मिलादुनब्बी को मुस्लिम समाज द्वारा पूरे हर्षोल्लास और शांति सौहार्द पूर्वक मनाया गया। ईद मिलादुनब्बी पर मुस्लिम समाज द्वारा बाद नमाज जुमा बुरहानी चौक सदर बाजार से परचम कुसाई के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ।जुलूस में मुस्लिम समाज के युवा,नौजवान,बच्चे या नवी-नवी या नवी-नवी  के नारे लगाते हुये नात शरीफ और कलेमात पढ़ते हुऐ हाजी हजरात,बुजुर्ग, नौजवान आदि चल रहे थे।सदर बाजार से प्रारंभ हुआ ईद मिलादुनब्बी का जलूस जो कबूला पुल,भगवानगंज तिराहा,राधा तिराहा,कटरा जामा मस्जिद से होकर पुनः सदर बाजार में पहुंचा जहां जुलूस के बाद देश मे अमन, चैन, शांति की दुआ हुई तत्पश्चात तर्बरूख ( प्रसादी ) का वितरण किया गया जुलूस के भगवान गंज पहुंचने पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में जुलूस का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा जुलूस में चल रहे मुस्लिम समाज के लोगों का फूल माला पहनाकर और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मिलादुनब्बी की मुबारक बाद दी गई और युवा नौजवानों तथा बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अशरफ खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी, सेवादल यंग बिर्गेड के अध्यक्ष दीपक कुर्मी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी,इंजी.सत्यम सिंह,साजिद राईन,गुलाब अहिरवार,पवन जाटव,कन्नू कोरी,पंकज बंसल,अर्श खान आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.