Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रवादी संघ का पौधारोपण अभियान



राष्ट्रवादी संघ का पौधारोपण अभियान 

गुना।

प्रकृति ने हमें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत नेमतें दी हैं, लेकिन आधुनिकता की चकाचौंध में आज हमारे द्वारा प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण करने के स्थान पर लगातार उसका दोहन किया जा रहा है। जिससे होने वाले दुष्परिणाम कई प्रकार से सामने आते रहते हैं। ऐसे में हमारा प्राथमिक कर्तव्य है कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण हेतु समय समय पर अपना योगदान देते रहे। और इसके संरक्षण, संवर्धन और उत्थान हेतु प्रयास करते रहें, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रवादी संघ के द्वारा आज राष्ट्रीय जड़ीबूटि दिवस के अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास आरम्भ किए गए। जिसमें राष्ट्रवादी संघ के द्वारा शहर में आगामी 02 माह तक साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम करते हुए प्रति सप्ताह एक चिन्हित स्थान पर दर्जनों फलदार, छायादार और प्रकृति के अनुकूल पौधों को रोपने का कार्य आज से आरम्भ किया गया। जिसके तहत स्थानीय दुबे कॉलोनी स्थित श्री विघ्नहरण हनुमान मंदिर प्रांगण में पौधे रोपे गए, और पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। पूर्व में राष्ट्रवादी संघ की ओर से स्वतंत्रता पार्क, भुजरिया तालाब, मालपुर टेकरी, जगनपुर शनि मंदिर, भार्गव कॉलोनी पार्क, और बालाजी सिटी मालपुर रोड आदि स्थानों पर पौधारोपण कार्य किया जा चुका है। और लगातार प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास जारी हैं। राष्ट्रवादी संघ के इस प्रयास में मुख्य रूप से सहयोगी की भूमिका निभाते हुए नगर पालिका गुना की ओर से संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत, नगर पालिका परिषद गुना और उसकी सहयोगी संस्था सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट द्वारा पौधारोपण में सराहनीय योगदान दिया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी संघ से एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, कप्तान राव देशमुख, संदीप गोस्वामी, संजय वर्मा, विकास शर्मा, राम रघुवंशी, वरुण विश्वकर्मा, बाबू विश्वकर्मा, आदित्य सिंह बघेल, ललित धाकड़, सुमेर धाकड़, गौरव सेन, राजेश माझी, विष्णु कुशवाह, प्रशांत पवैया, आकाश जैन, सुधीर अस्थाना, बबलू, अशोक शर्मा, रस्किन श्रीवास्तव सहित सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.