रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर दिशा सूचक बोर्ड का
लोकार्पण।
राघौगढ़ 16 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर दो जैन तीर्थों के दिशा सूचक बोर्ड का लोकार्पण हुआ। विजय कुमार जैन ने बोर्ड पर स्वास्तिक बनाकर लोकार्पण किया।दिशा सूचक बोर्ड में श्री मंगलोदय तीर्थ क्षेत्र रुठियाई एवं श्री संभवनाथ जिनालय संत सुधा सागर धाम राघौगढ़ का उल्लेख कर जानकारी दी है कि स्टेशन से श्री मंगलोदय तीर्थ की दूरी मात्र 250 कदम एवं श्री संभवनाथ जिनालय राघौगढ़ की सड़क मार्ग से दूरी 14 है। इस अवसर पर जैन समाज रुठियाई के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जैन राजू,जैन समाज राघौगढ़ के मार्गदर्शक अरविंद कुमार जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, जैन मिलन राघौगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जैन समाज ट्रस्ट कमेटी राघौगढ़ के उप मंत्री दिलीप कुमार जैन, जैन मिलन रुठियाई के अध्यक्ष अमित जैन सेंकी, सुरेश चंद जैन राघौगढ़ सहित जैन समाज रुठियाई एवं राघौगढ़ के पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे। उक्त दिशा सूचक बोर्ड लगाने की अनुमति देने के लिए विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री पंकज त्यागी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया सहित रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
