Type Here to Get Search Results !

जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण एवं पौधारोपण

 जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण एवं पौधारोपण। 


राघौगढ़ 16 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर जैन मिलन राघौगढ़ एवं भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन के सहयोग से वाटर कूलर का लोकार्पण ए बी रोड भरसूला चौराहे पर जैन मिलन राघौगढ़ के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जैन कान्ट्रेक्टर की स्मृति में समय श्री संस्थान पर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण भी किया गया। 

वाटर कूलर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन ने स्वास्तिक बनाकर उपस्थित जनों के बीच लोकार्पण किया। 

          इस अवसर पर जैन समाज राघौगढ़ के अध्यक्ष एवं भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिंघई अशोक भारिल, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शीतल चंद कठारी, अशोक कुमार जैन भरसूला वाले, जैन मिलन राघौगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन, क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर विकास कुमार जैन, शाखा मंत्री राजीव कुमार जैन कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रुपेश चौधरी, युवा जैन मिलन के अध्यक्ष आकाश जैन, जैन समाज के मंत्री द्वय जिनेश कुमार जैन जनता,अमित जैन रानू, संजीव कुमार जैन पप्पू,

सुरेश चंद जैन आदि उपस्थित थे। अंत में हर्ष जैन

ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.