Type Here to Get Search Results !

जीवन जिओ अभिनय की तरह और अभिनय मैं डूब जाओ

 श्रीमान धारा प्रवचन माला 

जीवन जिओ अभिनय की तरह और अभिनय मैं डूब जाओ। 

विधायक जयवर्धन सिंह ने धर्म सभा में मुनिराज से आशीर्वाद दिया 


राघौगढ़ । दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक तपस्वी शिष्य बुंदेली महाकवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला पर प्रवचन करते हुए कहा हर व्यक्ति जीवन में तरह तरह के नाटक कर रहा है। और वह कलाकार बनना चाहता है। जो अभिनय करते हैं वे जीवन में तरह-तरह के पात्र बनते हैं। फिल्मी एक्टर जीवन में हजारों फिल्मों में हजारों तरह के पात्र बनकर अभिनय करते हैं आपने प्रेरणा दी जीवन में एक ही फिल्म बनाएं। जीवन जिओ अभिनय की तरह और अभिनय में डूब जाओ। 

                             आज धर्म सभा में राघौगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह पधारे। आपने आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया। मुनि श्रमण सागर जी, मुनि ओंकार सागर जी की चरण वंदना कर, श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा राघौगढ़ नगर के प्रत्येक  नागरिक का सौभाग्य है कि हमें आचार्य समय सागर जी महाराज की असीम अनुकंपा से मुनिराज का चातुर्मास राघौगढ़ में कराने का सौभाग्य मिला है। आपने कहा गत दिवस आरोंन नगर में विराजमान मुनि श्री के साथ जिन लोगों ने भी अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार किया है, उसकी मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। दोषियों के विरुद्ध हम कठोर कार्रवाई करने के लिए कटिबंध हैं। दिगम्बर मुद्रा धारी मुनि राज अकेले जैन समाज के नहीं जन जन के पूज्य हैं।

जयवर्धन सिंह ने कहा गत वर्ष पंचकल्याणक के पावन अवसर पर पूज्य निर्यापक मुनि सुधा सागर जी महाराज के समक्ष हमने संकल्प लिया था कि राघोगढ़ में गौशाला था निर्माण कराएंगे। गौशाला का निर्माण होने में विलंब हुआ है। मगर इस कार्य को हम महाराज जी के चातुर्मास के दौरान ही पूर्ण करेंगे आपने यह भी उल्लेख किया आरोन , जामनेर एवं आवन  में सुव्यवस्थित गौशालाएं चल रही हैं। आपने यह भी कहा कि मुनिराज के श्रवण धारा प्रवचन माला में जो प्रवचन चल रहे हैं समय-समय पर मैं भी यहां पर उपस्थित होकर उनके प्रवचनों का लाभ लेने का प्रयास करूंगा। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं जैन समाज मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार जैन ने स्वागत भाषण देते हुए उल्लेख किया राघौगढ़ नगर वासियों का परम सौभाग्य है कि हमें दो तपस्वी मुनि राजों के चातुर्मास कराने का सौभाग्य मिला है। आपने इस अवसर पर उल्लेख किया जैन तीर्थ, जैन समाज को मुख्यमंत्री के रूप में राजा दिग्विजय सिंह जी का कदम-कदम पर सहयोग मिला है। उनके सुयोग्य सुपुत्र तीन बार से राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह जी भी हमारे लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जैन समाज राघौगढ़ के लोकप्रिय अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य के नेतृत्व में विधायक जयवर्धन सिंह जी का पगड़ी पहनाकर माला एवं शाल पहनाकर,श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार साहू, पार्षद पति कुलदीप कश्यप, चंद्र शेखर बुनकर पार्षद,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव कुमार साहू, जगदीश मेरे पहलवान पूर्व पार्षद का भी जैन समाज की ओर से सम्मान किया गया। धर्म सभा का संचालन विकास कुमार जैन ने किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.