Type Here to Get Search Results !

लूट के एक प्रकरण में मृगवास थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 लूट के एक प्रकरण में मृगवास थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*प्रकरण में फरार शेष दोनों आरोपी भी गिरफ्तार, लूटी हुई मोटर साइकिल सहित घटना में प्रयुक्त अन्य एक मोटर साइकिल बरामद*  



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित खुलासे हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस ने लूट के एक गंभीर मामले में फरार शेष दोनों आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई मोटर साइकिल सहित घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटर साइकिल को भी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है । 


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 जनवरी  2026 को फरियादी अशोक पुत्र भंवरलाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जौहरीपुरा थाना मृगवास जिला गुना के द्वारा मृगवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 12 जनवरी 2026 को बीनागंज से अपने गांव जौहरीपुरा जा रहा था कि रास्ते में कुसुमपुरा मोड के पास एक बाईक सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोकर लिया और मारपीट कर  उससे दो मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं नगदी लूट कर ले गए । उक्त रिपोर्ट पर मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 309(6) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में मृगवास थाना पुलिस दवारा सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए दिनांक 14 जून 2026 को प्रकऱण का खुलासा कर एक आरोपी राकेश भील निवासी ग्राम पीपल्याखुशाल थाना चाचौडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया था । प्रकरण में कुल तीन आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी ।


               प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए मृगवास थाना पुलिस द्वारा निरंतर दबिशें दी जा रही थी, जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को फरार आरोपियों के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार शेष दोनों आरोपी 1-राकेश पुत्र मांगीलाल भील उम्र 18 साल निवासी ग्राम डोरियापुरा थाना चाचौड़ा जिला गुना एवं 2-रामराज पुत्र नन्नू लाल भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुड़ालिया थाना चाचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई मोटर साइकिल सहित घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटर साइकिल भी बरामद की गई है ।    


               मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक अजीत कुजूर, प्रधान आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक जीतेन्द्र सिंह यादव, आरक्षक राकेश बाथम एवं एसएएफ आरक्षक श्यामसुंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.