जैन समाज ने मनाई मोक्ष सप्तमी
रूठियाई 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया; निर्वाण लाडू चढ़ाया
रुठियाई दिगंबर जैन समाज ने बुधवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ नाथ भगवान की मोक्ष सप्तमी मोक्ष कल्याणक मनाया जैन समाज प्रचार मंत्री अमित जैन सेंकी ने बताया नारोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ मंगलोदय तीर्थ पर जिसमें सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यनियम पूजन और पार्श्वनाथ भगवान का विशेष पूजन किया गया।श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नारोनी पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य श्री अशोक जैन शिक्षक दिवांग जैन
द्वितीय सौभाग्य श्री रमेशचंद जैन आशीष जैन पर्व जैन मुरानिया परिवार
श्री1008 मुनिसुव्रतनाथ मंगलोदय तीर्थ पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य श्रीमति मधु जैन नमन जैन मुरानिया परिवार
द्वितीय सौभाग्य श्री पवन कुमार अमित जैन सेंकी भारिल्ल परिवार को प्राप्त हुआ
इस अवसर पर समाज के पुरुष महिला बच्चे उपस्थित रहें
