Type Here to Get Search Results !

चाचौडा थाना पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते सटोरिया धर दबोचा, सट्टे के 3,500/-रूपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री जप्त

 *अनैतिक गतिविधियों जुआ/सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*  


चाचौडा थाना पुलिस ने सट्टा पर्ची काटते सटोरिया धर दबोचा, सट्टे के 3,500/-रूपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री जप्त



            पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चाचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चाचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा सट्टे के विरुद्ध संचालित अभियान के क्रम में सट्टा पर्ची काटते एक और सट्टेबाज के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सट्टे के 3,500/-रुपये जप्त किए गए हैं ।


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को चाचौडा थानांतर्गत बीनागंज चौकी पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लहरचा रोड कलारी के पीछे गली में, एक व्यक्ति लोगों को 1 रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर सट्टा पर्ची काट रहा है । थाना क्षेत्र में सट्टे की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बीनागंज चौकी से तत्काल पुलिस की एक टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना किसी विलंब के तुरंत मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर मौके पर सट्टा पर्ची काट रहे आरोपी प्रकाश कुशवाह पुत्र पूरन कुशवाह उम्र 52 साल निवासी बीनगंज, थाना चाचौडा को धर दबोच लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से सट्टे के 3,500/-रुपये नगदी सहित अन्य सट्टा सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चाचौडा थाने में अपराध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर वैद्यानिक कार्यवाही की गई ।                    


               चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि बृजेश देवरिया,  प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक मोनू करारे एवं  आरक्षक शिवप्रताप की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.