Type Here to Get Search Results !

सिंध नदी डैम के कटाव का होगा तकनीकी समाधान, कलेक्टर ने दिए एक्सटेंशन के निर्देश

 सिंध नदी डैम के कटाव का होगा तकनीकी समाधान, कलेक्टर ने दिए एक्सटेंशन के निर्देश

पंचायतों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर


‎गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आरोन के ग्राम बरोद स्थित सिंध नदी डैम का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने डैम साइट पर कटाव होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने मौके पर तकनीकी टीम को कटाव का परीक्षण कर आवश्यक एक्सटेंशन कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत विभाग को वीबी-जीरामजी योजना के तहत डैम का एक्सटेंशन कर उसे व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए।

पंचायत भवन का किया निरीक्षण

इसके पश्‍चात कलेक्टर श्री कन्याल ने ग्राम बरोद के पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि निर्माण कार्य जल्द पूर्ण हों, लेकिन इसके साथ गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश

कलेक्टर ने पंचायत अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि कई बार आधार कार्ड में उम्र कम दर्ज होने के कारण पात्र हितग्राहियों को परेशानी आती है। ऐसे मामलों का आवश्यक समन्वय के साथ निराकरण कर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि पंचायतों की मुख्य जिम्मेदारी शासन की योजनाओं का सही और प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी लगातार निगरानी रखी जाए।

परंपरागत खेती के साथ बागवानी को बढ़ावा देने की अपील

कलेक्टर ने कहा कि जिले में हॉर्टीकल्चर का नया माहौल बन रहा है। किसानों को परंपरागत खेती के पैटर्न में बदलाव करते हुए बागवानी एवं अन्य लाभकारी फसलों की ओर आगे बढ़ना चाहिए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम सुश्री मंजुषा खत्री सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.