कलेक्टर श्री कन्याल ने किया ग्राम अमोदा के आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक, टीबी मरीजों को दी निश्चयित मित्र किट
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शुक्रवार को आरोन भ्रमण के दौरान ग्राम अमोदा के आरोग्यम उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कलेक्टर श्री कन्याल ने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र पर उन्हें अच्छे से उपचार मिल रहा है। कलेक्टर ने आशा कार्यकर्ता से चर्चा कर क्षेत्र के सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मरीजों से लिया फीडबैक
कलेक्टर श्री कन्याल ने उपस्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली तथा मरीजों से सीधे संवाद कर उनका फीडबैक जाना। मरीजों ने उपस्वास्थ्य केंद्र में मिले उपचार पर संतोष व्यक्त किया।
टीबी मरीजों को दी निश्चयित मित्र किट
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टीबी मरीजों को निश्चयित मित्र किट प्रदान की तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने आशा कार्यकर्ता से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति उपचार की सुविधा से वंचित न रहे।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम सुश्री मंजुशा खत्री सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
