हरियाली अमावस्या के अवसर पर MPWLC राघौगढ़ परिसर में हुआ वृक्षारोपण
राघौगढ़। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन, शाखा राघौगढ़ परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य नगरपालिका अधिकारी चाचौड़ा-बीनागंज संजय श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राघौगढ़ तेज सिंह यादव, प्रतिष्ठित अधिवक्ता संजय कुमार जैन, गोदाम संचालक महेंद्र शर्मा, केतन सिंह चौहान, अक्षय कुमार जैन, गिरीश कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक वेयर हाउस आरोन भूपेंद्र दुबे, शाखा प्रबंधक बीनागंज आशाराम बरडिया, पत्रकार दीपक बीलरवान, महेश दीप, कायस्थ समाज अध्यक्ष लोकेन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के प्रांतीय महासचिव डॉ. रमाकांत श्रीवास्तव, संरक्षक गोपाल विरल, जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कानून एवं गो परिवार के मनीष श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, MPSC SC के केंद्र प्रभारी आरोन रामनिवास ओझा, बलवीर यादव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन राघौगढ़ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित परिसर के निर्माण का सकारात्मक संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित करने का संकल्प लिया।




