Type Here to Get Search Results !

खनिज विभाग की कार्रवाई, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 खनिज विभाग की कार्रवाई, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को विभाग की टीम ने गुना शहर के भ्रमण के दौरान 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया।

खनिज विभाग की टीम द्वारा गुना शहर के कैंट क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से एम-सेण्ड का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मौके पर ही जब्त कर कैंट थाने में रखवाया गया। मामले में प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश गौण खनिज नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन में संलिप्तता एवं खनिज के अवैध उत्खनन से संबंधित तथ्यों की जांच भी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.