म्याना थानांतर्गत सड़क हादसे में घायल 04 व्यक्तियों को डायल-112 जवानों ने FRV वाहन से पहुँचाया अस्पताल
गुना पुलिस द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना म्याना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में घायल हुए चार व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया।
दिनांक 30 अगस्त 2026 को शाम करीब 05:23 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि थाना म्याना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा के पास मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हैं तथा तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 FRV वाहन को बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक देवदत्त वर्मा एवं पायलेट दामोदर धाकड़ तत्काल मौके पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे उस पर सवार चार व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी घायलों को FRV वाहन की सहायता से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल, गुना पहुँचाया। डायल-112 जवानों की इस त्वरित कार्यवाही से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी।
*गुना पुलिस — हर आपात स्थिति में, हर पल आमजन के साथ।*
*किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें।*
