कलेक्टर श्री कन्याल ने दो जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दो जरूरतमंद आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
हनुमान कॉलोनी निवासी श्रीमती गीता जैन ने अपने पति के उपचार के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया था। इसी प्रकार गुना निवासी श्री रिजा खान ने अपनी पढ़ाई के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
दोनों आवेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने दोनों हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
