Type Here to Get Search Results !

सफलता की कहानी सुनने की उम्मीद बनी हकीकत टीकाराम को मिला श्रवण यंत्र और यूडीआईडी कार्ड

 सफलता की कहानी 

सुनने की उम्मीद बनी हकीकत टीकाराम को मिला श्रवण यंत्र और यूडीआईडी कार्ड


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार ग्राम धमनार, तहसील गुना निवासी दिव्यांग श्री टीकाराम के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की पहल नई उम्मीद लेकर आई। लंबे समय से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यूडीआईडी कार्ड) एवं श्रवण यंत्र की आवश्यकता महसूस कर रहे टीकाराम ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया था।

प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रिशु कुमार सुमन ने हितग्राही से चर्चा कर उनकी समस्या को गंभीरता से समझा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र द्वारा श्री टीकाराम को यूडीआईडी कार्ड जारी कर श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र मिलने से टीकाराम के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुनने में पहले से काफी सुविधा होगी और दैनिक जीवन के कार्यों में भी आसानी मिलेगी। सहायता प्राप्त करने के बाद श्री टीकाराम ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस मदद ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.