Type Here to Get Search Results !

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक

 मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया कि वर्तमान में बरसात के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों मलेरिया/ डेंगू/चिकनगुन्या से बचाव जरूरी है। 

सीएमएचओ ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों के मच्छर के लार्वा स्वच्छ पानी जो बरसात के मौसम में जगह-जगह एकत्रित हो जाता है। जिसमें मच्छर के लार्वा पनपते हैं। इसलिए घर एवं घर के आसपास स्वच्छ पानी जमा न होने दें उसे निकालना आवश्यक है। साथ ही मच्छरो से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग सोते समय करना आवश्यक है। घर की खिडकियों में मच्छररोधी जाली लगाना आवश्यक है। शाम के समय नीम की पत्तियों का धुंआ करें घर के कूलरों एवं पानी की टंकी आदि को सप्ताह में एक बार साफ कर पुनः पानी भरें।

इसी प्रकार गमलो, फीज के ट्रे आदि का पानी भी सप्ताह में एक बार साफ करें। किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरंत नजदीकी उप.स्वा. केन्द्र/प्राथ. स्वा. केन्द्र/सामु.स्वा. केन्द्र /जिला चिकित्सालय में संपर्क कर चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर उपचार करावें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.