Type Here to Get Search Results !

मौसमी फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 मौसमी फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी


गुना 

वर्तमान में मौसम में बदलाव के साथ मौसमी फ्लू के लक्षण आमजन में पाये जा रहे है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर ने आमजन से अपील की हैं कि मौसमी फ्लू के लक्षणों में खांसी, बहती नाक, बुखार, शरीर में दर्द, दस्त, गला खराब होना सांस लेने में तकलीफ आदि होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क कर उपचार प्राप्त करें। मौसमी फ्लू के लक्षण होने पर मास्क पहने और भीडभाड वाली जगहों पर जाने से बचें, छींकते या खांसते समय मुंह और नाक को ढकें, आंखों और नाक को छूने से बचें, भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें, हाथ मिलाना या अन्य शरीरिक संपर्क वाले अभिवादन न करें दूसरों के करीब बैठकर भोजन न करें, साझा की गई सतहों को न हुएं, सर्वजनिक स्थानों पर न थूकें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.