Type Here to Get Search Results !

जिला जेल में बंद कैदियों का किया मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण

 जिला जेल में बंद कैदियों का किया मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण 


गुना 

जिला चिकित्सालय गुना के मनकक्ष टीम द्वारा आज जिला जेल में बंद कैदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवकी नंदन किरार द्वारा कैदियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिये परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ कैदियों में नींद न आना, घबराहट, बेचैनी तथा नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित समस्याएं पाई गईं। चिकित्सक द्वारा इन कैदियों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

इस अवसर पर मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव द्वारा कैदियों को मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि मानसिक परेशानी, तनाव, घबराहट, चिंता, नींद की समस्या अथवा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना आवश्यक है।

कैदियों को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेली-मानस की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में जानकारी दी गई तथा मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही मनहित ऐप के माध्यम से उपलब्ध मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं सहायता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.