*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*
चांचौड़ा थाना पुलिस ने मारपीट के 05 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी एसडीओपी चांचौड़ा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा मारपीट के 05 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी जीतू पुत्र शिवलाल लोधा निवासी ग्राम पेंची थाना चांचौड़ा के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 196/20 धारा 341, 323, 506बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय चाचौडा द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 774/21 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी जीतू लोधा की निरंतर तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को मुखबिर सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जीतू पुत्र शिवलाल लोधा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पेंची थाना चाचौड़ा जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चांचौड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
चांचौड़ा थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजोरिया के नेतृत्व में सउनि अरुण भदौरिया, प्रधान आरक्षक हरिसिंह सेन, आरक्षक अमित राजावत एवं आरक्षक सत्येंद्र लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
