नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में चाचौडा थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध गुना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है । जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी एसडीओपी चाचौडा श्री ओ.पी. आर्य के पर्यवेक्षण में चाचौडा थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 अगस्त 2026 को चाचौडा थाने पर एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ने आरोपी मिथुन शिल्पकार निवासी ग्राम जयसिंहपुरा के विरुद्ध उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर से आरोपी मिथुन शिल्पकार के विरुद्ध चाचौडा थाने में तत्काल अपराध क्रमांक 285/26 धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 351(3) बीएनएस एवं 5L, 5N, 6, 3, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चाचौडा थाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास प्रारंभ किए गए एवं इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय एवं सुदृढ़ करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार सघन दबिशें दीं । इसमें पुलिस के सक्रिय एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गत दिनांक 30 अगस्त 2026 को ही मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चाचौडा थाना पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी मिथुन पुत्र मंगल सिंह शिल्पकार उम्र 26 साल निवासी ग्राम जयसिंहपुरा थाना चाचौडा को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि बृजेश देवरिया, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक शिवप्रताप तोमर एवं आरक्षक संजय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है । ऐसे गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गुना पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।
