*जुआरियों पर गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
सकतपुर तलाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर केंट थाना पुलिस की दविश, जुआ खेल रहे 06 जुआरियों पर प्रभावी कार्यवाही
*जुआ फड़ से 25,545/-रूपये नगदी एवं ताश की गड्डी जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत सकतपुर तालाब के पास फड़ जमाकर जुआ खेल रहे 06 जुआरियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 25,545/-रुपये नकदी सहित ताश की गड्डी जप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 21 सितंबर 2026 को कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सकतपुर तालाब के पास एक खेत में कुछ लोग फड़ जमाकर ताश पत्तों से रुपये की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए कैंट थाने से तत्काल पुलिस टीम जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम ने बिना कोई विलंब किए तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो 5-6 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगा रहे थे । इसके बाद पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोच लिया गया और दो जुआरी मौके से फरार हो गए । पकड़ में आए जुआरियों द्वारा पूछताछ में अपने नाम 1. अंशुल पुत्र अशोक जैन उम्र 33 साल निवासी चौधरी मौहल्ला गुना, 2. सुरेन्द्र पुत्र तिसलाल रजक उम्र 27 साल निवासी बूढ़े बालाजी गुना, 3. योगेश पुत्र महेश गोस्वामी उम्र 37 साल निवासी पठार मौहल्ला गुना एवं 4. हिमांशु पुत्र हरिशंकर खटीक उम्र 26 साल निवासी पुरानी छावनी गुना के बतए एवं भागे हुए अपने साथियों के नाम गोमसी जैन तथा संजू साहू बताए गए । पुलिस द्वारा मौके से 25,545 रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 832/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक राजू बघेल एवं आरक्षक रवि जाट की विशेष भूमिका रही है ।
जुए के विरूद्ध गुना पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है । गुना पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ।
