*जुआ/सट्टा के विरुद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*
म्याना की गंगा कॉलोनी में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी दबोचे
*फड़ों से कुल 11,010/-रूपये नगद एवं ताश की दो गड्डियां बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो जुआ फड़ों से कुल 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11,010/- नगद एवं ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं ।
दिनांक 16 सितंबर 2026 को म्याना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि म्याना की गंगा कॉलोनी में अलग-अलग दो स्थानों पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश-पत्तों से हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए म्याना थाने से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत गंगा कॉलोनी में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां दो स्थानों पर पांच-पांच व्यक्ति ताश-पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए । पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोंनो फड़ों पर जुआ खेल रहे कुल 10 जुआरियों को मौके पर ही धर दबोच लिया गया । एक फड़ पर जुआ खेल रहे जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1. सुनील पुत्र दोजिया कुशवाह निवासी छापर मोहल्ला म्याना, 2. रफीक पुत्र शफी खान निवासी मोतिया मोहल्ला म्याना, 3. वीरेन्द्र पुत्र हरविलास जाटव निवासी म्याना, 4. भरत पुत्र नारायण सिंह कुशवाह निवासी बरवटपुरा म्याना एवं 5. वीरेन्द्र पुत्र रूपसिंह कुशवाह निवासी सैनावाग म्याना तथा दूसरे फड़ वालों ने अपने नाम 1. राजेश पुत्र रामभरोसा ओझा निवासी त्रिवेणी मोहल्ला म्याना, 2. नंदराम पुत्र दोजिया कुशवाह निवासी सेनावाग म्याना, 3. मेहरवान पुत्र हल्कूराम चंदेल निवासी नईसराय रोड म्याना, 4. नारायण पुत्र रामसिंह कुशवाह निवासी सेनावाग म्याना एवं 5. हीरालाल पुत्र नारायण कुशवाह निवासी बरवटपुरा म्याना के बताए गए । पुलिस द्वारा पहले जुआ फड़ से 5,880/-रूपये नगद तथा दूसरे जुआ फड़ से 5,130/-रूपये नगद बरामद किए गए । इस प्रकार दोनों फड़ों से कुल 11,010/-रूपये नगद एवं एक-एक ताश की गड्डी, कुल दो ताश की गड्डियां विधिवत जप्त की गईं । पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध म्याना थाने में अलग-अलग दो प्रकरण क्रमश: अपराध क्रमांक 218/26 एवं 219/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, सउनि कैलाश डाण्डे, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर चंदेल, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह आदि थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।
