सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के लिए मददगार बने डायल-112 जवान
*कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को एफआरव्ही से पहुंचाया जिला अस्पताल*
गुना पुलिस द्वारा आपात परिस्थितियों एवं सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल-112 सेवा के माध्यम से तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुना कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति को डायल-112 के जवानों ने तत्काल सहायता पहुंचाते हुए एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल गुना पहुंचाया।
दिनांक 19 सितंबर 2026 को रात्रि 08:43 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि गुना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरी रोड स्थित उपाध्याय पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है तथा उसे तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही-02 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एफआरव्ही स्टाफ आरक्षक महेंद्र सिंह जाटव एवं पायलट बाशीमुद्दीन ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मोटरसाइकिल से गिरने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में था, डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से जिला अस्पताल गुना पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
