Type Here to Get Search Results !

सफलता की कहानी मेहनत और लगन से विकास कुशवाहा ने हासिल की सफलता, 2026 में रेलवे में टी.आई. पद पर हुआ चयन

 सफलता की कहानी

मेहनत और लगन से विकास कुशवाहा ने हासिल की सफलता, 2026 में रेलवे में टी.आई. पद पर हुआ चयन


गुना 

गुना निवासी श्री विकास कुशवाहा ने मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों से सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि वे एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन मन में बड़े सपने थे।

श्री विकास कुशवाहा ने वर्ष 2016 से 2020 तक शासकीय आईटीआई कॉलेज, गुना में आईटीआई की पढ़ाई की। आईटीआई के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की। वर्ष 2022-23 में रेलवे की ओर से उन्हें अप्रेंटिसशिप मिली। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास जारी रखे तथा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की। वर्ष 2026 में रेलवे में टी.आई. के पद पर उनका चयन हुआ।

श्री विकास कुशवाहा ने बताया कि सफलता के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए। मेहनत, धैर्य और अनुशासन से हर सपना पूरा हो सकता है। उन्होंने परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद को भी अपनी सफलता की कुंजी बताया। सफलता प्राप्त करने के बाद श्री विकास कुशवाहा ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से भेंट की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.