Type Here to Get Search Results !

आगामी 48 घंटे में अधिक वर्षा की संभावना, आमजन से सावधानी बरतने की अपील

 आगामी 48 घंटे में अधिक वर्षा की संभावना, आमजन से सावधानी बरतने की अपील



गुना, 4 सितंबर 2026। जिले में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, पुल-पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। जर्जर भवनों के आसपास न जाएं और विद्युत तारों एवं खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।


जिले में कहीं भी जलभराव, मकान गिरने अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम को सूचित करें।


जिला कंट्रोल रूम, गुना: 07542250415


नगरपालिका कंट्रोल रूम, गुना:9754507311,

9039815644,7697252077


होमगार्ड कंट्रोल रूम: 07542252266,9425762487, 


श्री महाराज सिंह (दरोगा) वार्ड क्रमांक 1-18 मो. 9754507311


श्री शकील खान मो. 9039815644


श्री डिफेन्स जादौन (संविदाकर्मी) मो. 7697252077


जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.