Type Here to Get Search Results !

शासकीय महाविद्यालय आरोन में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 शासकीय महाविद्यालय आरोन में राष्ट्रीय सेवा योजना का 57वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


गुना  

शासकीय महाविद्यालय आरोन, जिला गुना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 57वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक एवं प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य सुश्री महाविद्या उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता/गतिविधि का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। पोस्टर निर्माण के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के साथ समाज में सेवा एवं सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. सतीश चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री ए. के. मुदगल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से जुड़कर समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस का यह भव्य आयोजन उत्साह, उमंग एवं सेवा भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.