Type Here to Get Search Results !

भोजनालय, रेस्‍टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही, गंदगी पाए जाने पर लगाया 6 हजार का जुर्माना’

 ‘‘भोजनालय, रेस्‍टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्‍त कार्यवाही, गंदगी पाए जाने पर लगाया 6 हजार का जुर्माना’’  


गुना 

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्‍यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग गुना द्वारा जिले में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के अन्‍तर्गत होटल, रेस्‍टोरेंट, भोजनालय की सतत जांच की जा रही है। 

इसी क्रम में अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगरपालिका की संयुक्‍त टीम ने ए.बी. रोड़ गुना स्थित जम जम होटल, पंजाबी ढाबा, एवं राधा की रसौई भोजनालय के औचक निरीक्षण किए एवं निरीक्षण के दौरान जम जम होटल पर गंदगी पाए जाने पर नगरपालिका टीम द्वारा होटल संचालक पर 6 हजार रूपये का अर्थदण्‍ड लगाया गया, वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा होटल में गंदगी पाए पर सुधार-सूचना नोटिस दिया गया, एवं होटल से सब्‍जी ग्रेवी एवं बिरयानी के सैम्‍पल जांच हेतु लिए। राधा की रसौई भोजनालय से दाल एवं आटे के सैम्‍पल जाँच हेतु लिये एवं भोजनालय संचालक को सुधार-सूचना नोटिस दिया गया। सभी सैम्‍पल लेकर जाँच हेतु राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। 

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरूद्ध जांच एवं सैम्‍पल कार्यवाही निरंतर जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.