Type Here to Get Search Results !

समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 12 अगस्त को होगी काउंसलिंग

 समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 12 अगस्त को होगी काउंसलिंग



गुना 


समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च श्रेणी शिक्षक / माध्यमिक शिक्षक की सेवायें ली जाना है। इस हेतु स्थान डाईट बजरंगगढ़ जिला गुना में दिनांक 12 अगस्‍त 2026 को समय प्रातः 10:00 बजे कांउसलिंग आयोजित की गई हैं।


पांच विकासखण्ड में 23 पद विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के लिए सर्व प्रथम कांउसलिंग होनी हैं। इसके पश्चात 52 जनशिक्षा केन्द्रो पर 101 जनशिक्षक पदो पर (जनशिक्षा केन्द्र गारा में 2 जनशिक्षक, जनशिक्षा केन्द्र हरिपुर में 1 जनशिक्षक को छोड़कर माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालिर में कमांक 6986/2026 प्रचलित होने से) कांउसलिंग होगी! उक्त कांउसलिंग में जिला शिक्षा अधिकारी गुना से प्राप्त सूची के आधार पर वरीयता सूची में यदि कोई प्रतिभागी अनुपस्थित रहता है अथवा असहमति देता है तो सूची के निचले क्रम में लोक सेवको को कांउसलिंग में सम्मिलित होने का अवसर दिया जावेगा, प्रथम चरण में यदि समस्त पदो की पूर्ति नही होती है तो द्वितीय चरण में भी कांउसलिंग कर पदो की पूर्ति की जावेगी।


जिला परियोजना समन्वयक सुश्री प्रेरणा गुप्ता द्वारा जिले के समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि काउंसलिंग मै इच्छुक समस्त शिक्षकों को उपस्थित होने के लिये प्रोत्साहित करे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.