Type Here to Get Search Results !

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने वीसी में दिए निर्देश, हर घर तिरंगा सहित तीनों अभियानों को बनाएं जन आंदोलन

 प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने वीसी में दिए निर्देश, हर घर तिरंगा सहित तीनों अभियानों को बनाएं जन आंदोलन


सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश, तिरंगा यात्राओं में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर भी रहे विशेष ध्यान



गुना, 


प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर तिरंगा, मुख्यमंत्री जन-विश्वास एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तीनों अभियानों को जन आंदोलन का रूप देते हुए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


तिरंगा यात्राओं में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें


प्रभारी मंत्री ने तिरंगा यात्रा, रैलियों एवं अन्य आयोजनों के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन व्यवस्थित और गरिमापूर्ण हों तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता हो।


कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समन्वय के निर्देश


वीसी के बाद कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा हर घर तिरंगा अभियान सहित सभी अभियानों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग इन अभियानों से जुड़कर बढ़-चढ़कर भाग लें। कलेक्टर ने नागरिकों से तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील भी की।


इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री धर्म सोनी, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिकररवार, श्री अंकुर श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.