पंचायत दर्पण पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संपन्
चाँचौडा,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे के निर्देशन में एवं जनपद सीईओ श्री संजीत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सभागार चाँचौडा में समस्त सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की पंचायतों के क्रियान्वयन में निरंतर उपयोग में आने वाले पंचायत पोर्टल दर्पण पोर्टल पर विभिन्न मॉड्यूल ओएसआर मेनेजमेंट ,दृष्टि (अकाउंटिंग), असेस्ट मैपिंग, कंस्ट्रक्शन वर्क मैनेजमेंट एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर मास्टर ट्रेनर व जिला समन्वयक आरजीएसए जिला पंचायत गुना संदीप मेहरा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया कार्यक्रम में
शासन की विभिन्न योजनाओं एवं दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर2026 के मध्य सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतो मे 01 अक्टूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किये जाने तथा 03 अक्टूबर को सेवा सेतुः अभियान और जन विस्वास शिविर मे हितग्राही विभिन्न विभागो की योजनाओं अंतर्गत लाभान्वित होने के लिए प्रचार - प्रसार करने के निर्देश सीईओ जनपद द्वारा दिये गये! ग्राम पंचायतो द्वारा आवश्यक करो के संबंध मे शत प्रतिशत परिवारों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर जलकर, सम्पत्ति और स्वच्छता कर पात्र परिवारों पर अधिरोपित करने के निर्देश दिये गए, इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन को संतुष्टि पूर्वक बंद कराने के निर्देश भी दिये गए! साथ ही
जनपद स्तरीय अन्य कार्यों पर विस्तार से गहन चर्चा की गई एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतो के सचिव,ग्राम रोजगार सहायकों को अपने अपने लक्ष्य दिए गए एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए कार्यक्रम में मुख्यकार्यपालन अधिकारी संजीत कुमार श्रीवास्तव, खणड पंचायत अधिकारी कदम सिंह मीना, बीसी एसबीएम एवं आरजीएसए सहित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे

