Type Here to Get Search Results !

गुना में बनेगा हॉर्टिकल्चर का बड़ा हब, उन्नत खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

गुना में बनेगा हॉर्टिकल्चर का बड़ा हब, उन्नत खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी अपनाने पर कलेक्टर ने दिया जोर

उन्नत खेती से प्रति हेक्टेयर 05 से 15 लाख रुपए तक आय अर्जित कर रहे किसान


गुना 

खंड स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पुरपोसर में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले के कई उन्नत किसान आधुनिक एवं उन्नत खेती पद्धतियों को अपनाकर प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष 5 लाख से 15 लाख रुपए तक की आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गुना जिला हॉर्टिकल्चर का बड़ा हब बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

आधुनिक तकनीक अपनाकर बढ़ाएं आय

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी और आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता है। इससे प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पादन और आय दोनों को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने उन्नत किसानों के अनुभवों से सीख लेकर नई कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

किसानों को दिए प्रशस्ति पत्र

प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषक श्री नवल किरार, श्री शिवलाल लोधा सहित अन्य कृषकों को प्रशिक्षण में सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकों की जानकारी दी गई तथा उन्नत खेती के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.