*पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी*
केंट थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित पारदी बदमाश किया गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त
*आबकारी एक्ट के एक अन्य प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध जारी स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब बेचने की फिराक में एक पारदी बदमाश को गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि बिगत रोज केंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंगवासा तालाब के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़ा है । थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्रय की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक और कार्यवाही हेतु केंट थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा तुरंत सिंगवासा तालाब के पास मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे भागने का मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम मोहित पुत्र केवल पारदी उम्र 25 साल निवासी जगनपुर चक हड्डीमील गुना हाल पटेलनगर थाना केंट गुना का बताया एवं उसके कब्जे से बरामद कैनों की जांच करने पर उनमें हाथ भट्टी पर निर्मित कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध केंट थाने में अप.क्र. 806/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शुदा आरोपी मोहित पारदी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध वर्ष 2021 में गुना कोतवाली थाने में आबकारी एक्ट का एक अन्य प्रकरण दर्ज होना पाया गया, उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार रहने पर माननीय न्यायालय से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1244/21 में आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था, जिसमें भी पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई ।
केंट थाना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस एवं आरक्षक रवि जाट की सराहनीय भूमिका रही है ।
