*अवैध शराब के विरुद्ध गुना पुलिस का लगातार प्रहार*
फतेहगढ़ थाना पुलिस ने 63 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
*प्लास्टिक की केनों में शराब लेकर बिक्री की फिराक में बैठा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त माफियाओं एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 63 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
दिनांक 01 सितंबर 2026 की रात्रि फतेहगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमरा पाटी रोड रपटा के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की दो बड़ी केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर बिक्री की फिराक में बैठा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ़ थाना पुलिस की टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची । वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति अपने पास दो प्लास्टिक की केनों के साथ बैठा दिखाई दिया । पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया । पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल उर्फ अन्नू पुत्र जगन्नाथ ओझा, उम्र 26 वर्ष, निवासी फतेहगढ़, जिला गुना का बताया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में मिली दोनों केनों की विधिवत जांच की गई, जिनमें हाथ भट्टी से निर्मित कुल 63 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 191/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध शराब की बिक्री के लिए ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में कच्ची शराब को जब्त कर आरोपी को कानून के शिकंजे में लाया गया है ।
अवैध शराब के विरूद्ध फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, प्रधान आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर एवं आरक्षक नीरज शर्मा तथा सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव एवं आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।
