*फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
केंट थाना पुलिस ने चेक बाउंस के अलग-अलग दो वारंटों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के अलग-अलग दो वारंटों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 16030/21 एवं प्रकरण क्रमांक 16032/21 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी सद्दाम खान पुत्र मंजूर खान निवासी बरवटपुरा थाना केंट गुना न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । दोंनो ही प्रकरणों में आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चत करने हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरूद्ध अलग-अलग दो स्थाई वारंट जारी किये गये थे । केंट थाना पुलिस द्वारा फरार वारंटी की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी । फरार वारंटी की तलाश के दौरान गत दिनांक 01 सितंबर 2026 को केंट थाना पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी सद्दाम खान पुत्र मंजूर खान उम्र 35 साल निवासी बरवटपुरा थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
केंट थानाप पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में उनके थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
