Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में तस्कर को गांजा उपलब्ध कराने वाला फरार सप्लायर भी किया गिरफ्तार

 *अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त माफियाओं पर गुना पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही*


चांचौड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में तस्कर को गांजा उपलब्ध कराने वाला फरार सप्लायर भी किया गिरफ्तार


*नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां लगातार उजागर, सप्लाई चेन पर पुलिस का शिकंजा*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में नशे की तस्करी एवं सप्लाई से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जिले में नशे के अवैध कारोबार की पूरी श्रृंखला पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में तस्कर को गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 31 मई 2026 को चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करते हुए आरोपी रामस्वरुप मीना निवासी ग्राम मांडाखेडा थाना कुंभराज जिला गुना को 1.19 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 157/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विववेचना में लिया गया था । आरोपी द्वारा पूछताछ पर उक्त गांजा कुम्भराज निवासी करण सिंह मीना से खरीदकर लाना बताया गया था जिस पर से पुलिस ने प्रकरण में करण सिंह मीना को भी आरोपी शुमार करते हुए धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी करण सिंह मीना की तलाश प्रारंभ की गई ।


               प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे । पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश की कार्यवाही के साथ-साथ प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उसकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखी जा रही थी । इसी क्रम में गत दिनांक 15 सितंबर 2026 को फरार आरोपी के संबंध में प्राप्त मुखबिर सूचना पर चांचौड़ा थाना पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में तस्कर को गांजा उपलब्ध कराने वाले फरार सप्लायर करण सिंह पुत्र कैलाशनारायण मीना उम्र 50 साल निवासी कुम्भराज जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।


                 चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक बिष्णु गुर्जर, आरक्षक अभिषेक शर्मा, आरक्षक रोहित भदौरिया, आरक्षक कपिल शर्मा एवं आरक्षक राजेश केवट की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.