Type Here to Get Search Results !

बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम सतनपुर में आयोजित की जनचौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

 *गुना पुलिस की जनसरोकार से जुड़ी पहल : गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता का संदेश*


बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम सतनपुर में आयोजित की जनचौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद


*महिला-बाल सुरक्षा, नए कानून, साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा पर चर्चा, ग्रामीणों को CCTV कैमरे लगवाने किया प्रेरित*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर जनचौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सतनपुर में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया ।


               इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया गया । साथ ही नए कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर जागरूकता, शराब सेवन के दुष्परिणाम तथा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया ।


               इस अवसर पर पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास CCTV कैमरे लगवाने का अनुरोध किया गया, ताकि गांव में होने वाली आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी में सहायता मिल सके और आवश्यकता पड़ने पर घटनाओं की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हो सकें । पुलिस की इस पहल से प्रेरित होकर ग्रामवासियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया और ग्रामीण रूप सिंह राजपूत एवं जितेंद्र सिंह तोमर निवासी ग्राम करौंदिया ने अपने स्तर पर CCTV कैमरा लगवाने का संकल्प लिया ।


               गुना पुलिस द्वारा जनचौपाल के माध्यम से आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ पुलिस एवं जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को मजबूत किया जा रहा है । पुलिस का उद्देश्य है कि आमजन सुरक्षा के प्रति सजग बने और अपराध की रोकथाम में पुलिस के साथ सक्रिय भागीदार की भूमिका निभाए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.