Type Here to Get Search Results !

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित

 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित

मतदान 29 सितम्बर को होगा


गुना 

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्ध का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मतदान 29 सितम्बर 2026 को होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी अनुसार उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 8 सितम्बर 2026 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र 15 सितम्बर तक लिये जायेंगे, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 16 सितम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 18 सितम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा।

पंचायतों में मतदान 29 सितम्बर को सुबह 7 से अपरान्ह 3.00 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकास खण्ड मुख्यालय पर ई.व्ही.एम. से की जाने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जायेगी।


ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच तथा 7 ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए होगा उप निर्वाचन

पंचायतों में जनपद पंचायत आरोन में 01 सरपंच तथा 07 पंच, पद रिक्त हैं, जिसका निर्वाचन कराया जाना है। जनपद पंचायत आरोन की ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी में सरपंच पद के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। उप निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत आरोन की ग्राम पंचायत डगराई, आमोदा, पहारूआ, हिनौतिया, रूसल्लीकलां, सिरसी एवं शहवाजपुर में पंच पद के लिए कुल 07 पदों  पर निर्वाचन होगा।

पंचायत उप निर्वाचन के लिए अधिकारी नियुक्त

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा पंचायत उप निर्वाचन के तहत जनपद पंचायत आरोन में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए श्री धीरेन्द्र गुप्ता, तहसीलदार आरोन को रिटर्निंग ऑफिसर तथा श्री कृष्णकांत चौबे, नायब तहसीलदार बरखेड़ाहाट को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार पंचायत उप निर्वाचन के तहत ईव्हीएम मशीनों एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.