Type Here to Get Search Results !

कुम्भराज थाना पुलिस की लूट के प्रकरण में सक्रिय कार्यवाही

 कुम्भराज थाना पुलिस की लूट के प्रकरण में सक्रिय कार्यवाही


*प्रकरण में करीब तीन माह से फरार दो और आरोपी किए गिरफ्तार*



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए लगातार प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुम्भराज थाना पुलिस ने लूट के एक गंभीर प्रकरण में करीब तीन माह से फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।


          उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 मई 2026 की रात्रि में फरियादी राजाराम गुर्जर निवासी ग्राम बंजारीखुर्द थाना मृगवास हाल कुम्भराज के द्वारा कुम्भराज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज वह एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था । इसी दौरान गीतांजली कोल्ड के पास ग्राम घोरलाखेड़ी निवासी चेतन शर्मा अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे मिला । चेतन शर्मा से पुराना विवाद होने के कारण उन्होंने उसे रोककर मारपीट करने का प्रयास किया । इस पर वह अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर दूर चला गया, तो वह लोग उसकी मोटर सायकिल लेकर भाग गए । फरियादी की रिपोर्ट पर कुम्भराज थाने में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


         कुम्भराज थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना के कुछ ही दिनों में लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर मुख्य आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था एवं विवेचना के दौरान घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी सुनिश्चित कर ली गई थी ।


            कुम्भराज थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए उनकी तलाश में निरंतर दबिशें दी जा रही थी, जिनकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 04 सितम्बर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कुम्भराज थाना पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीब तीन माह से फरार चल रहे दो और आरोपियों 1-विपिन पुत्र रामस्वरूप शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी गीतानगर कॉलोनी कुम्भराज एवं 2-प्रधुम्न पुत्र मांगीलाल मीना उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कमलपुरा थाना चांचौड़ा जिला गुना को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । प्रकरण में फरार शेष एवं अंतिम आरोपी की तलाश लगातार जारी है ।


        कुम्भराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सलीम खान, आरक्षक दिलीप धाकड़ एवं आरक्षक सत्येन्द्र रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.