Type Here to Get Search Results !

सीएमओ ने मौके पर जाकर भुजरिया तालाब से हटवाई जलकुंभी

 सीएमओ ने मौके पर जाकर भुजरिया तालाब से हटवाई जलकुंभी 



गुना, 


नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान चलाकर भुजरिया तालाब में लंबे समय से बनी जलकुंभी की समस्या का निराकरण किया गया। अभियान के तहत तालाब से बड़ी मात्रा में जलकुंभी हटाई गई, जिससे तालाब का काफी जल क्षेत्र साफ और व्यवस्थित दिखाई देने लगा है।


विशेष अभियान चलाकर की गई सफाई


नगर पालिका द्वारा तालाब में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने जलकुंभी हटाकर तालाब की सफाई की। इससे तालाब के बड़े हिस्से को जलकुंभी से मुक्त किया गया।


अधिकारियों की मौके पर रही उपस्थिति 


अभियान के दौरान गुना नगर पालिका सीएमओ श्री शैलेश अवस्थी सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर रहकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.